कुल 21 शक्तिपीठों का संगम मेहशे गांव, नवरात्रि के बाद झिझिया कार्यक्रम आयोजित

Video News

कुल 21 शक्तिपीठों का संगम मेहशे गांव, नवरात्रि के बाद झिझिया कार्यक्रम आयोजित

राहुल कुमार प्रियदर्शी (बिहार)

खुटौना! नवरात्रि संपन्न होने के बाद मेहशे में झिझिया कार्यक्रम का आयोजन, धूमधाम से लोगों ने मनाया पुस्तकालय मेहशे व अशोक कामत का जन्म दिन।काली मंदिर मेहशे, मां दुर्गा मंदिर मेहशे, राम जानकी मंदिर मेहशे,पंचमुखी हनुमान मंदिर मेहशे, श्री बालाजी, छोटी नागिन व बड़ी नागिन समेत कुल 21 शक्तिपीठों का संगम यानी आस्था व श्रद्धा का एकमात्र केंद्र मेहशे, मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत लौकहा के समीप मेहशे एक ऐसा इकलौता गांव है जहां चारों धाम का दर्शन एक ही जगह हो जाता है। लोग विभिन्न शक्तिपीठों का दर्शन करने मेहशे गांव आते हैं। इतना ही नहीं यहां मांगी हुई हर मनोकामनाए लोगों को पूर्ण होती है। ग्रामीण विकास समिति मेहशे के अध्यक्ष अशोक कुमार कामत के तत्वाधान में इस गांव के लोग समाज में सुख,शांति,समृद्धि के लिए निरंतर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं । आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी मुताबिक अबकी बार ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार कामत के द्वारा मेला घूमने वाले श्रद्धालु भक्तजनों के लिए लौकहा से ई-रिक्शा की मुफ्त व्यवस्था की गई थी। दर्शकों के मनोरंजन हेतु संगीत नृत्य साहित्य एवं अन्य रंगारंग मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों की व्यवस्थाए की गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें की अशोक कुमार द्वारा मेहशे की पावन-पवित्र भूमि पर विभिन्न धर्मस्थलों से लेकर कई जगह तालाब निर्माण,जगह-जगह चापाकल, बच्चों की पढ़ाई हेतु गांव के अंदर पुस्तकालय की व्यवस्था आदि की गई है। जहां पुस्तकालय में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। अशोक कुमार के सौजन्य से पुस्तकालय मेहशे में प्रतिदिन आने वाले बच्चों को आकर्षित इनाम के साथ सम्मानित किया जाता है। वहीं हर वर्ष 14 अक्टूबर को पुस्तकालय मेहशे दिवस लोग धूमधाम से मनाते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है की 14 अक्टूबर को ही गरीबों के मसीहा अशोक कुमार कामत का जन्मदिन हर वर्ष लोग बड़े ही उत्साह पूर्वक मानाते हैं। वही 14 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर अशोक कुमार ने कहा कि मेहशे ग्रामीणों के श्री चरणों में कोटि-कोटि सादर प्रणाम
। मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि आप सबों के द्वारा आशीर्वाद प्यार दुलार ऐसे ही हमेशा मुझे मार्गदर्शन के रूप में मिलता रहे। आगे उन्होंने मीडिया को बताया कि मेरा एक ही लक्ष्य है की मैं अपने मेहशे ग्राम वासियों के सहयोग से अपने गांव समाज का नाम ऊंचा करूँ ताकि आने वाले समयों में मेहशे का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाए। पुस्तकालय मेहशे व अशोक कुमार के जन्मदिन जैसे उक्त पावन मौके पर ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झिझिया कार्यक्रम का आयोजन किया। झिझिया कार्यक्रम ने लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। वहीं प्रियांशु कुमार, राजा कुमार आशीष कुमार, वंश कुमार, भारत कुमार आदि ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमें हरेराम कामत व सुधांशु कामत की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *