Kindly consider the following Diwali Advisory, thanks
![]()
बढ़ते प्रदूषण के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए, मनस्थली ने सुरक्षित और खुशी से दिवाली मनाने का आग्रह किया है
नॉएडा, 21 अक्टूबर 2024: दिवाली जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे लोगों में उल्लास बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देश की प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्था ‘मनस्थली’ इस अवसर पर आपको और आपके प्रियजनों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ देना चाहती है। रोशनी का यह त्यौहार अपने साथ उदारता, एकजुटता, आशा और सकारात्मकता की नई भावना तथा सोच लेकर आता है।
चूंकि दिल्ली/ एनसीआर ( दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नॉएडा ) में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है इसलिए दिवाली के पावन अवसर पर मनस्थली सभी को सुरक्षित, जिम्मेदारी से और हमारे समाज और पर्यावरण की भलाई सुनिश्चित करने वाले तरीके से जश्न मनाने का आग्रह कर रही है।
खुशहाल, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने के लिए यहां कुछ प्रमुख सलाह दी गई हैं:
1- सुरक्षा को प्राथमिकता दें
A- दिवाली के जश्न में आतिशबाजी का अहम योगदान हो सकता है। दिवाली में कृपया सुनिश्चित करें कि आप आतिशबाजी खुली जगहों पर करें और लोगों, पालतू जानवरों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहें।
B- पटाखे जलाते समय आग बुझाने का यंत्र या पानी या रेत से भरी बाल्टी पास में रखें।
C- आतिशबाजी या पटाखे चलाने की गतिविधियों के दौरान हर समय बच्चों पर नज़र रखें।
2- पर्यावरण को लेकर सावधान रहें
A- दिवाली में बहुत ज़्यादा कूड़ा करकट हो सकता है। इसलिए पर्यावरण के अनुकूल सजावट का विकल्प चुनें, जैसे मिट्टी के दीये का इस्तेमाल करें क्योंकि ये बायोडिग्रेडेबल होते हैं। बिजली बचाने के लिए बल्बों के बजाय एलईडी लाइट का उपयोग करें।
B- ऐसे पटाखे न जलाएँ जो बहुत ज़्यादा आवाज़ करते हो या हानिकारक केमिकल छोड़ते हो। बिना शोर वाले, पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों जैसे कि फ्लॉवर पॉट्स, फुलझड़ियाँ या बिना पटाखों के दिवाली मनाने का विकल्प चुनें।
C- सभी कचरे का जिम्मेदारी से निपटान करें, ताकि कोई भी हानिकारक केमिकल हमारे आस-पास के वातावरण को प्रदूषित न करे।
3- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
A- सांस संबंधी समस्याओं, एलर्जी या अस्थमा से पीड़ित कई लोगों को आतिशबाजी से होने वाले वायु प्रदूषण से समस्या हो सकती है। अगर आप या आपके परिवार के सदस्य इन बीमारियों से पीड़ित हैं, तो कृपया उचित सावधानी बरतें।
B- त्यौहारों के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए हाथ की साफ सफाई और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करें।
C- दिवाली के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट एक आम समस्या होती है। मिलावटी भोजन खाने से पेट खराब हो सकता है या गंभीर फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
4- सद्भावना और एकता को बढ़ावा दें
दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जो सभी बैकग्राउंड के लोगों को एक साथ लाता है। आइए हम इस अवसर का उपयोग अपने परिवारों और अपने समाज में खुशी, और प्यार बांटने के लिए करें।
मनस्थली की डॉयरेक्टर और फाउंडर डॉ ज्योति कपूर ने कहा, “यह दिवाली आपके जीवन को समृद्धि, शांति और खुशी से रोशन करें। अपने दिल में रोशनी, अपने कामों में सावधानी और अपने शब्दों में दयालुता के साथ दिवाली मनाएं। चूंकि दिल्ली/ एनसीआर ( दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नॉएडा ) में वायु प्रदूषण पहले ही खतरनाक स्तर’ पर पहुंच चुका है, इसलिए हमें इस साल अपने त्यौहारों को लेकर सावधान रहना होगा। आइए हम सब मिलकर प्यार, सम्मान और कृतज्ञता की गहरी भावना के साथ रोशनी के इस त्योहार को मनाएं। दिवाली की दिव्य रोशनी सभी के लिए सद्भाव, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। एक उज्ज्वल और सुंदर दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ!”
