एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अंतर्गत प्रांगण में पौधरोपण सम्पन्न

Video News

एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अंतर्गत प्रांगण में पौधरोपण सम्पन्न

  1. माँ के नाम पेड़ लगाकर प्राकृतिक संरक्षण करें- सुशील बरुआ संभागीय समन्वयक
  2. धरती माँ का श्रृंगार पौधरोपण से करें- मुनेन्द्र शेजवार
  3. पेड़ मानव जीवन के लिए अति आवश्यक इनका संरक्षण करें-रजनी अडजरिया प्राचार्य

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अन्तर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की कार्ययोजनानुसार नवांकुर संस्था स्वदेश ग्रामोत्थान समिति, विवेकानंद युवा मंडल दतिया एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के संयुक्त तत्वावधान में हाईस्कूल चोपरा के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील बरुआ संभागीय समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद ग्वालियर संभाग रहे। विशिष्ट अतिथि मुनेन्द्र शेजवार जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती रजनी अडजरिया ने की।

मुख्य अतिथि श्री सुशील बरुआ ने माँ के नाम पौधरोपण करने का आव्हान किया। कहा कि जीवन को संरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करें। अध्यक्षता कर रही विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी ने प्रकृति पूजा के बारे में विस्तार से बताया। और कहां के मानव जीवन के लिए पेड़ अति आवश्यक है हम सभी मिलकर उनका संरक्षण करें विशिष्ट अतिथि श्री शेजवार ने पेड़ो से होने वाले लाभ से परिचित कराते हुए पौधरोपण से धरती के श्रृंगार करने की अपील की।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक भांडेर शैलेंद्र लिटौरिया, दतिया श्रीमती ज्योति गोस्वामी ने विचार व्यक्त करते हुए पौधरोपण के महत्व को बताया।

कार्यक्रम में का सफल संचालन विवेकानंद युवा मंडल के संजय रावत व आभार व्यक्त स्वदेश नवांकुर संस्था कार्यकारी निदेशक रामजीशरण राय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की व्यापक जानकारी दी। पौधरोपण कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र कुमार, कपिल गुप्ता, शिवा राय, श्रेयष रावत, पीयूष राय एवं विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती निधि मिश्रा उषा गुप्ता हेमलता साहू गायत्री बुलकिया शकुंतला सिंह विनय मोर अखिलेश गुप्ता तारा खनम आदि शिक्षक गण एवं पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *