न्यायालय के आदेश पर भू माफिया केसराज समेत गैंग पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

नोएडा शहदरा निवासी हातम सिंह भाटी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन बलराज संगठन ने भू माफिया केसराज उर्फ केसराम पुत्र सूरजमल निवासी शहदरा के खिलाफ अनेकों मुकदमे दर्ज है और 29/01/2024 प्रतिवादी केशराज के खिलाफ गुंडा एक्ट मे भी कानूनी कार्यवाही की गई जिसमे 6 महीने के लिए जिलाबदर हुआ था बार एप्लीकेशन के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर के प्रशासन को अवगत कराया उक्त केसराज ने उनके हिस्से की जमीन को अन्य लोगों को बेच दिया है और उसके सब साक्ष भी प्रार्थना पत्र एप्लीकेशन के साथ संलग्न करके सभी अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन जब कहीं पर भी न्याय नहीं मिला तो प्रार्थी जिला न्यायालय की शरण में गया और सारे एप्लीकेशन और उनके साथ उक्त बैनामा जिन जिन लोगों को किए थे वह सभी एकत्रित कर कोर्ट में पेश किए गए और कोर्ट के द्वारा आदेश दिनांक 11 3.24 को संबंधित थाना बीटा टू ग्रेटर नोएडा एफ आई आर को आदेशित किया
उक्त सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर संगीन धारा धोखाधड़ी 420 जैसी धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई और नियम अनुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिए
जिस पर संबंधित थाना बीटा तो ग्रेटर नोएडा संज्ञान लेते हुए 12 4.2024 को एफआईआर संख्या 0139/2024 दर्ज की और विवेचना शुरू कर दी तब से लेकर आज तक उक्त आरोपी खुले घूम रहे हैं
उक्त लोगों से प्रार्थी को अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है प्रार्थी का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है और मैं सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ से यह निवेदन करता हूं कि आपके पेपर के माध्यम से सभी उच्च अधिकारियों के पास में खबर पहुंचे और उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
