वसुंधरा जोन के प्रभारी सुनील राय अपने दायित्व को भुलाते हुए शिकायत करताओ से अभद्र भाषा का प्रयोग करते है

ट्रांस हिंडन के सेक्टर 10 वसुंधरा जोन में जोन प्रभारी सुनील राय शिकायत करताओ से सीधे मुंह बात नहीं करते अपना दायित्व का दुरुपयोग करते है शिकायतकर्ताओं को भ्रमित करने का कार्य करते हैं शिकायत करता महेश चौहान वार्ड 43 कड़कड़ मॉडल के निवासी है महेश अपनी शिकायत लेकर जॉन में पहुंचे उनकी शिकायत वार्ड में प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए थी जिसमें प्रकाश विभाग कमरा नंबर 6 में लगभग समय 3:30 बजे के आसपास प्रकाश विभाग में ताला लटका मिला प्रकाश से संबंधित शिकायत को लेकर चौहान जोन प्रभारी सुनील राय से मिलने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे चौहान ने प्रकाश विभाग की शिकायत की और जोन प्रभारी के उल्टे सीधे जवाब मिले चौहान का कहना है प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा हम जोन के प्रभारी आवश्यक हैं लेकिन ये शिकायते हम नहीं देखते हमारे पास अपने ही कार्य बहुत है महेश ने बताया जब-जब हम शिकायत करने जोन में पहुंचे हैं तब तब सुनील राय के जवाब उल्टे सीधे ही मिले है चौहान का कहना है अगर जोन प्रभारी को जोन का दायित्व दिया गया है तब शिकायतकर्ताओं की शिकायत का निस्तारण कराने का कार्य क्यों नहीं करते और शिकायतकर्ताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग क्यों करते हैं अब से पहले भी बहुत से जोन प्रभारी यहां पर आए गए कभी किसी जोन प्रभारी ने ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया सूत्रों से पता चला है जोन प्रभारी सुनील राय को बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है इसीलिए यह शिकायतकर्ताओं की शिकायत नहीं सुनते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं स्थानीय निवासी समाजसेवी अरुण तोमर ने भी प्रभारी के रवैया को खराब बताते हुए अवगत कराया है तोमर का कहना है ऐसे अधिकारी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए जो जनहित के कार्यों का निस्तारण न कर सके और न करा सके इसकी शिकायत चौहान ने सोशल मीडिया पर की है
