सच्चाई को दबाया या छिपाया नही जा सकता जिला मंत्री राजेश तिवारी

।। सच्चाई वह आईना जिसमें सबकुछ साफ-साफ दिख जाता है।।
प्रयागराज।सच्चाई को दबाया या छिपाया नही जा सकता यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ भीरपुर के समीप बजरंग ढाबा में कही।ज्ञातव्य कराते चले कि बजरंग ढाबा वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी का स्वतः निजी है जिसका संचालन उनके परिवारी जन किया करते हैं।बजरंग ढाबा पर जलपान करते समय जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्चाई को दबाया या छिपाया नही जा सकता।सच्चाई सच का वह आईना है जो सत्य या असत्य को स्वतः उजागिर कर देता है।असत्य असत्य ही होता जिसे कोई चाहकर भी सत्य नही बना सकता।जो प्राणी अपने बड़े-बुजुर्गों का केवल अपने मतलब तक यूज में रखता है और फिर भूल जाता है तो वह इंसान कभी भी समाज के लिए अच्छा नही हो सकता और वह चाहे जितना भी सच का स्वांग रचे।अन्ततः सच्चाई सामने आ ही जाती है।सत्य का दामन वह है जो दूसरों के लिए जीवन जीता है।स्वार्थी व्यक्ति सिर्फ अपने मतलब तक ही दूसरों से सम्पर्क रखता है।मतलब समाप्त होते ही वह दूसरों को पहचानने से भी इन्कार कर देता है।इस अवसर पर उपस्थित पं० शेषमणि तिवारी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि जिला मंत्री ने कितने सरलतम भाषा में मतलबी इंसान की पहचान करायी है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० राकेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला मंत्री का जीवन ही सत्य एवं न्याय को समर्पित है और जिला मंत्री सदैव बड़े-बुजुर्गों का पूर्णतः सम्मान करते हुए गरीबों-दुखियारों के प्रति उत्थान की ओर अग्रसरित रहते हैं।जिला मंत्री ने स्वार्थियों एवं बुरे लोगों की पहचान एकदम सही व पूर्णतः सत्य बताई है।इस साहित्यिक वार्ता के दौरान वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण राज सिंह कौशाम्बी संदेश संवाददाता एवं हिन्दू महासभा के जिला महामंत्री राकेश तिवारी सहित आस-पास बहुत से लोग मौजूद रहे।
