किसान सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन मुथूत फाइनेंस की मनमानी व गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ दिया
गाजियाबाद। किसान सेना ने मुथूत फाइनेंस की गुंडागर्दी व मनमानी को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बैंकों द्वारा पीड़ित किए गए व्यक्तियों के लिए आवाज़ उठायी।
किसान नेता प्रदेश सचिव शारिक अंसारी मैं प्राइवेट बैंकों और फायनेंस कंपनियों के बढ़ते गुंडागर्दी,मनमानी और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि किसान सेना के पदाधिकारी मोहम्मद वाहिद को मुथूट फाइनेंस द्वारा कई वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है।पीड़ित से मूल ओर ब्याज से भी ज्यादा वसूली करने के बाद भी बैंक के द्वारा अभी ओर नौ लाख पचास हजार की मांग की जा रही है ओर बैंक द्वारा पीड़ित को मानसिक ओर आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा है घर को नीलाम करने की धमकी दी जा रही
वहीं जिलाध्यक्ष आरिफ़ अली ने कहा कि बैंकों की मनमानी के चलते पीड़ित लोग अपने जान देने या अपने घर मकान बेचने को मजबूर हो जाते हैं। जनपद में अगर बैंकों की मनवाने इसी तरह चलती रही तो किसान सेना सड़कों पर उतरकर एक बड़ा आंदोलन कर सकती है।वहीं,जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि कहीं की सबसे सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
