नौकरानी आटे में अपना पेशाब मिलाकर बनाती थी रोटियां मुकदमा दर्ज

Video News

नौकरानी आटे में अपना पेशाब मिलाकर बनाती थी रोटियां मुकदमा दर्ज

प्रमोद यादव
गाजियाबाद। जिले के अंतर्गत क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां घर में रखी नौकरानी (मेड घरेलू सहायिका) द्वारा घर में खाने का आटा से लेकर बर्तनों में मूत्र (पेशाब) मिला कर घरवालों को खिलाने की घटना की चर्चा बहुत तेज चल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस आरोप में रीना पत्नी प्रमोद नाम की महिला को घटना के क्रम में मिली तहरीर पर गिरफ्तार कर लिया। महिला की यह करतूत रसोई में लगे कैमरे में कैद होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चौंकाने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है।
इस संदर्भ में परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर के सभी लोगों की तबियत बहुत दिनों से खराब होने लगी थी। फिर संका होने पर रसोई में मोबाइल केमरा लगाया गया। तब इस सच्चाई से वाकिफ हुए घर के लोग। घरवालों ने बताया कि पहले समझ नहीं आ रहा था कि हमलोग की तबियत क्यों खराब हो रही है। हमने रसोई में कैमरा लगाया जो देखा, वो बेहद घिनौना था। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी, बताया जा रहा है कि आरोपी महिला घर के बर्तनों में मूत्र करती थी और उसे खाने में मिलाया करती थी। यह मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग G-7 सोसाइटी का बताया गया। जहां परिवार ने पुलिस को रसोई में लगे कैमरे की वीडियो भी सौंपी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एसीपी ने बताया कि, हमें परिवार की तरफ से लिखित तहरी प्राप्त हुई है। जिसमें बताया गया कि महिला बर्तनों में पेशाब कर के खाने के सामान और बर्तनों में मिलाया और लगाया करती है। मामले की जांच की गई और वीडियो के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल महिला का कहना है कि मालिक के डाटने और हमेशा नाराजगी जाहिर करने के चलते ऐसा कर रही थी। सच्चाई और अन्य बात की गहराई समझने के लिए पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *