बदलापुर, जज साहब की तेरहवीं कार्यक्रम में डीएम, एसपी सहित पहुंचे कई जिले के प्रतिष्ठित लोग

Video News

बदलापुर, जज साहब की तेरहवीं कार्यक्रम में डीएम, एसपी सहित पहुंचे कई जिले के प्रतिष्ठित लोग

जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के सेवानिवृत्त जज स्व.अवधेन्द्र प्रताप सिंह का दिनाँक 27/09/24 को तेरहवीं का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कई जिले के जानेमाने अधिकारी क्रमचारी व जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद सहित प्रतिष्ठित लोग कार्यक्रम में सम्मलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। जज साहब के जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं पर चर्चा करते हुए उनके योगदान और कार्यों को याद किया गया।
बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय समुदाय ने भी उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए श्रध्दा-सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम बड़े भव्य रूप में आयोजित रहा। इस दौरान कार्यक्रम में जिले के डीएम दिनेश चन्द्र, पुलिस कप्तान डॉ० अजय पाल, एसडीएम संतबीर सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार एंव थाना के प्रभारी गण सहित तमाम विभाग के लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जज साहब के पुत्रगण राजेश सिंह (नेताजी) ब्रिजेश सिंह, अमरेश सिंह (उद्यमी एवं प्रो० बदलापुर इण्डेन गैस एजेंसी बदलापुर) जज साहब के दामाद पुलिस कप्तान हापुड़ कुंवर ज्ञान्नजय सिंह एंव धर्मेंद्र सिंह (जीएम भेल) द्वारा आने वाले अथितियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में जितेश सिंह (पूर्व प्रधान) दिपक सिंह, नीलेश सिंह,राहुल सिंह, सहित सहयोग के रूप में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *