जनपद आगरा:-जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के शाह नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वीर अब्दुल हमीद की शहादत को याद किया गया ।इसके साथ ही सर्व समाज शादी सम्मेलन व मेले का भव्य आयोजन किया गया ।सर्व समाज शादी सम्मेलन में 02 गरीब बेटियों का विवाह किया गया।शादी सम्मेलन खत्म होने के बाद मेले का उद्घाटन टेडी बगिया के पार्षद सज्जन अली व नाई की सराय के पार्षद डॉ यशपाल सिंह ने फीता काटकर किया ।उसके बाद मुख्य अतिथियों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद व डॉ भीमराव अंबडेकर व पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया ।मेला कमेटी से सभी अतिथियों का फुल माला पहनाकर एंव साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया ।मेले में प्रशासन का भी बहुत अधिक सहयोग रहा थाना खंदौली पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद रही ।मेले के मंच पर क्षेत्र के पत्रकार भी नजर आए मेला कमेटी ने पत्रकारों एंव अतिथियों का फूल माला पहनाकर एंव साफा बांधकर जोरदार स्वागत सम्मान किया।
मेले के मंच का संचालन सादिक शाह अल्वी उर्फ सोनू भाई ने किया ।
मेले के पहले दिन कव्वालियों का प्रोग्राम किया गया लेकिन आंधी वारिश आने के कारण कव्वालियों को बीच में रोका गया ।बारिश आंधी के कारण मेले की व्यवस्थाएं खराब हो गई ।बारिश बन्द होने के बाद मेले को सुचारू रूप से चालू किया गया ।अगले दिन रसिया दंगल का प्रोग्राम मेला कमेटी की तरफ से रखा गया ।रसीए दंगल खिच्चो आटे वाले एंव दिलीप शर्मा के बीच में हुआ ।
सभी क्षेत्रवासियों ने रसिया दंगल का भरपूर लुत्फ उठाया ।दोनों तरफ से कशमकश जुवानी युद्ध देखने को मिला ।
मेला अध्यक्ष शमशेर अब्बास एंव संस्थापक गुड्डू मंसूरी ने बताया कि हम हर वर्ष मई माह में वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाते हैं और उनको याद करते हैं ।इसके साथ ही मेला एंव सर्व समाज शादी सम्मेलन का आयोजन करते हैं क्षेत्र की गरीब बेटियों का मेला कमेटी की तरफ से विवाह किया जाता है ।क्षेत्रवासी भी मेले में अपना भरपूर समर्थन देते हैं ।
संचालक सादिक शाह अल्वी एंव पत्रकार मुनीष अल्वी ने बताया कि
परम वीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पराक्रम से सभी वाकिफ है। भारत-पाकिस्तान के 1965 के युद्ध में जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के सात अमेरिका के अजेय माने जाने वाले पैटन टैंक को ध्वस्त किया था उसकी गााथा आज भी लोगों के जुबां पर है लेकिन यह कम लोगों को ही पता है कि उन्होंने युद्ध में जाने से पहले अपने भाई से मेडल लाने का वादा किया था। उस वादे को शहादत देकर निभाया। 32 साल की उम्र में अपने प्राणों को देश के लिए न्यौछावर करने वाले इस वीर की शहादत को हम हर वर्ष याद करते हैं और शाह नगर नाई की सराय में मेले व सर्व समाज शादी सम्मेलन का आयोजन करते हैं ।क्षेत्रवासी भी खूब मेले का आनंद उठाते हैं ।
मेले मंच पर मुख्य रूप से अध्यक्ष शमशेर अब्बास, संस्थापक गुड्डू मंसूरी,हमीद अली,जाकिर अल्वी उर्फ लल्ला भाई ,शाहिद अल्वी,सादिक अल्वी,अंगद मोदी,सुबराती मुल्लाजी,डॉ बिजेंद्र,सकुर मुल्लाजी,हनीफ अल्वी,दीन मोहम्मद,निसार अल्वी,यूनिष अल्वी,गुल मोहम्मद मुल्लाजी,आमिर अल्वी,महाराज पठान,इशाक अल्वी,बशीर अब्बास,बाबे भाई,आमिर अल्वी,जलालुद्दीन खान,साबिर उस्मानी,शरीफ उस्मानी ,सलीम भाई, नौशाद अब्बास ,शमशाद अब्बास,पत्रकारिता टीम में पत्रकार सैय्यद सद्दाम हुसैन,मुनीष अल्वी,परवेश अल्वी,अकरम अल्वी,शाहिद हुसैन,मयूर अल्वी,शाकिर अल्वी,जाकिर हुसैन इसके साथ थाना खंदौली पुलिस एंव कमेटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
