2027 में मायावती बनेंगी सीएम:गोंडा में बसपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा, पीडीए को बताया परिवार दल एलायंस

राजनीति

गोंडा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

विश्वनाथ पाल ने कहा कि 1989 में मायावती ने आजमगढ़ से रामकृष्ण यादव को सांसद बनाया था। उन्होंने पीडीए पर तंज कसते हुए कहा कि आजमगढ़ में लड़ने के लिए सपा को अपना उम्मीदवार सैफई से लाना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया कि लोकसभा चुनाव में एक भी पाल, प्रजापति, चौहान या यादव सांसद नहीं है, तो कैसा पीडीए है।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीडीए को परिवार दल एलायंस बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपने परिवार के अलग-अलग दलों को एकत्रित करने के लिए यह गठबंधन बनाया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 2027 में 2017 दोहराने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के मिलकर लड़ने के बावजूद बसपा को डेढ़ से 2 लाख वोट मिले।

उन्होंने याद दिलाया कि 2007 में बिना किसी गठबंधन के बसपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि 2027 में पीडीए या इंडिया गठबंधन क्या करेगा, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। बसपा बूथ स्तर पर काम कर रही है और पिछड़ा समाज का एक संगठन बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *