मायावती ने शुरू की म‍िशन 2027 की तैयारी, संगठन में क‍िया बड़ा फेरबदल; चार मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त

राजनीति

यूपी:-बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2027 के चुनावों के लिए संगठन में फेरबदल किया है। अलीगढ़ मंडल के लिए चार मुख्य प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिनमें नौशाद अली विक्रम सिंह जाटव अरविंद कुमार आदित्य और अनिल कुमार बघेल शामिल हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम ने रामघाट रोड स्थित आवास पर बैठक की और बूथ कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया।

मिशन 2027 को सफल बनाने में जुटी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को संगठन में फेरबदल किया है। चार मुख्य मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। अब तक दो मंडल प्रभारी ही काम देखते थे। कन्नौज के निवासी व पूर्व एमएलसी नौशाद अली, आगरा के विक्रम सिंह जाटव, अलीगढ़ के अरविंद कुमार आदित्य व कासगंज के अनिल कुमार बघेल अलीगढ़ मंडल के मुख्य प्रभारी होंगे। इनके अलावा अर्जुन स्वामी व छत्रपति शिवाजी निमकर मंडल प्रभारी होंगे। ये जिले के संगठन को देखेंगे।

वहीं जिस समय संगठन के फेरबदल का फोल्ड आया था, उस समय जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम रामघाट रोड कैलाश अपार्टमेंट स्थित अपने आवास पर जिला कार्यकारिणी की बैठक ले रहे थे। वे विधानसभा चुनाव फतेह करने के लिए पदाधिकारियों के साथ गहन मंथन में जुटे थे।

विधानसभा बार सेक्टर व बूथ कमेटियों की समीक्षा चल रही थी। तभी आगरा से आए नौशाद अली ने अतरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मदापुर में बूथ कमेटियों के गठन के लिए उक्त गांव में ही चलने का निर्देश दिए। गौतम ने बताया है कि तब तक जाटव को संगठन में हुए फेरबदल की जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने स्वयं मंडल के मुख्य प्रभारियों की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं ने इन पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ मदापुर पहुंचे। यहां बूथ स्तर की बैठक में कमेटी का गठन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में हुए विकास कार्य व अब तक बसपा द्वारा एससी, पिछड़ा, युवा बेरोजगारो व किसानों को लेकर किए जा रहे संघर्ष व उत्पीड़न के विरुद्ध आंदोलन प्रदर्शन की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *