बिहार की मेडिकल छात्रा की मुंबई में मौत, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Video News

बिहार की मेडिकल छात्रा की मुंबई में मौत, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

राहुल कुमार प्रियदर्शी (बिहार)

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक मेडिकल छात्रा की मुंबई में संदेहास्पद मौत हो गई है। मृतका आरुषि शहर की मशहूर महिला चिकित्सक डॉ. रंजना मिश्रा की पोती थी जो महाराष्ट्र के सतारा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई है। वह चार मंजिले मकान की छत से नीचे गिरी थी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना 29 जुलाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मुंबई पुलिस ने ध्रुव नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है जो आरुषि के साथ पढ़ता था। ध्रुव पर छात्रा को एक इमारत की चौथी मंजिल से फेंक देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ध्रुव आरुषि दोनों एक साथ पढ़ते थे और आपस में दोस्त थे। बताया जा रहा है कि ध्रुव उसका बॉयफ्रेंड है। उसे किसी कारण से आरुषि पर शक हो गया था। 29 जुलाई को वह आरुषि को बहला कार चौथी मंजिल पर ले गया और वहां से नीचे गिरा दिया। इतनी उंचाई से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार वाले ऐसी बात से इनकार कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर में इस घटना को हादसा करार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरुषि पहले दिल्ली में पढ़ती थी। वहीं पर ध्रुव भी वहीं पढ़ता था। बताया जा रहा है कि दोनो के बीच दिल्ली में परिचय हुआ था। ध्रुव पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पुछताछ कररही है। घटना को लेकर चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को अंत्येष्टि कराई जाएगी। आरुषि दिल्ली में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। वह दोस्तों के साथ महाराष्ट्र गई थी। जहां 30 जुलाई को घटना हुई। शव की पहचान होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने मुजफ्फरपुर में आरुषि के परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन महाराष्ट्र पहुंचे। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को मुजफ्फरपुर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *