सैफई पहुंचे यूपी विधानसभा नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे

रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र
इटावा। सैफई पहुंचे नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।
नेता विपक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी में आगामी 2027 में सपा की सरकार ही बनेगी। उन्होंने कहा की इस बार ब्राह्मणों ने कई जगह सपा को वोट देकर जिताया है और अगले विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर ब्राह्मण सपा को ही वोट देंगे। नेता विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार गरीबों की जमीन लेकर पूंजीपतियों को दे देना चाहती है। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, सरकार के इंजन आपस में ही टकराने लगे है अब सरकार ही पलट जायेगी।
