माँ आदिशक्ति शीतला का प्यार दुलार जन्म देने वाली माँ के समान है जिला मंत्री राजेश तिवारी

Video News

माँ आदिशक्ति शीतला का प्यार दुलार जन्म देने वाली माँ के समान है जिला मंत्री राजेश तिवारी

प्रयागराज।माँ आदिशक्ति शीतला का प्यार दुलार जन्म देने वाली मां के समान है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने मां शीतला धाम रामनगर मेजा प्रयागराज में कही। संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री माँ भगवती आदिशक्ति के अनन्य भक्तों में से एक हैं एवं मां शीतला उनकी कुल देवी है जिसके प्यार दुलार को जिला मंत्री जन्म देने वाली मां के समान कही है। जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां शीतला शीतल छांव की बगिया हैं जिसमें इनके भक्तों को पूर्ण शांति एवं सुख की अनुभूति होती है।जिला मंत्री ने कहा कि मां शीतला सुख संपत्ति एवं शांति की देवी हैं जिससे इनकी पूजा घर घर होती है।जिला मंत्री ने आगे कहा कि इस संसार में एक मां ही तो है जो स्वयं में कष्ट सहकर पुत्रों एवं पुत्रियों को खुशियाँ प्रदान करती है।माँ की ममता का कोई मोल इस संसार में नही है।माँ ही किसी व्यक्ति के जीवन में प्रथम गुरु के रुप में भी होती है क्योंकि सर्वप्रथम किसी व्यक्ति को अन्धेरे से प्रकाश की ओर मां ही लाती है और आगे कहा कि मां शीतला पर जो भक्त पूर्णरुप से विश्वास रखते हैं उनके साथ कभी भी कोई धोखा नहीं हो सकता।माता रानी शीतला हर समय अपने भक्तों की रक्षा हेतु तत्पर रहती हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं संघ कार्यवाह मेजा विंध्यवासिनी यादव सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *