प्रयागराज संगम क्षेत्र में शिव भक्तों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते मुस्लिम व अन्यl

Video News

प्रयागराज संगम क्षेत्र में शिव भक्तों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते मुस्लिम व अन्यl

गंगा-जमुना तहजीब का सुंदर चित्रणl

प्रयागराज/ प्रयागराज संगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ कांवरियों की सेवा-सत्कार कर शिव भक्तों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए कहा कि कावड यात्रा जो भक्ति और तपस्या एवं आध्यात्मिक शुद्घता का प्रतीक है
रजनी त्रिपाठी द्विवेदी(वरिष्ठ समाज सेविका)ने कहा कि कावड़ यात्रा भारत की संग्रम संस्कृति की एक जीवित अभिव्यक्ति है जहां धार्मिक सीमाएं धुंधली हो जाती हैं और मानवता प्रबल होती है सांप्रदायिक सद्भाव के ये कार्य इस तथ्य के प्रमाण है कि इसके मूल में,भारत विविधता के बीच एकता का देश है।शिवभक्त कांवरियों की सेवा-सत्कार फूलों की पंखुड़ियां बरसाने मे सर्वश्री
एजाजुद्दीन,किश्वरी बानो सिद्दीकी,जावेद अख्तर,नाजिया परवीन,रजनी त्रिपाठी द्विवेदी(वरिष्ठ समाज सेविका),संजीव कुशवाहा, हरमनजी सिंह,दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह सहित कई राष्ट्रभक्ति स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *