जेई साहब का कमाल पतोहु को बनवा दिया पंचायत सहायक
यूपी न्यूज एक्सप्रेस
वरिष्ठ संवाददाता रामानन्द तिवारी
बस्ती : बस्ती समरथ को नहि दोष गोसाई,इस कहावत से तो लगभग आप सभी परिचित होंगे। इस कहावत को चरितार्थ कर रहे है दुबौलिया ब्लाक के एक बहुचर्चित तकनीकी सहायक जो अपने कारनामे से पूरे ब्लाक में चर्चित है।
हम बात कर रहे है विकास खंड दुबौलिया के ग्रामसभा रामनगर की,इसी गांव के निवासी जेई बृजकिशोर पाण्डेय जो उक्त ब्लाक में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है,जिनकी एक बहु श्रीमती ज्योति उक्त ग्रामसभा की प्रधान है। प्रधान श्रीमती ज्योति की बहन श्रीमती मधु मिश्रा जो अब आपस में देवरानी जेठानी है। जेई बृजकिशोर पाण्डेय अपनी दूसरी बहु श्रीमती मधु को नियम विरुद्ध पंचायत सहायक के पद पर नियुक्त करा कर छः माह का वेतन भी आहरित करा कर शासन के आदेश को चुनौती देने का कार्य किया, जबकि शासन के तरफ से आदेश जारी हुआ है कि पंचायत सहायक में प्रधान अपने सगे संबंधी रिश्तेदार भाई बहन किसी का भी चयन नहीं करवा सकते हैं उसके बाद भी प्रधान और ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने पद और गरिमा का दुरुपयोग करते हुए शासन प्रशासन को चुनौती देने का कार्य किया है।
यह भी बताना उचित होगा कि बृजकिशोर पाण्डेय अपने गृह ब्लॉक दुबौलिया में पिछले करीब दो दशकों से तकनीकी सहायक के पद पर अंगद की तरह पांव जमा के बैठे है। ब्लॉक पर अच्छा खासा दबदबा होने के कारण ब्लॉक के सभी जिम्मेदार अधिकारी जेई साहब के भ्रष्टाचार को अपना संस्तुति देने का काम करते रहते है।
चर्चाओं पर गौर करे तो तकनीकी सहायक बृजकिशोर पाण्डेय लोगो से अक्सर कहते फिरते है कि भ्रष्टाचार कोई खत्म नहीं कर सकता है क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर तक सभी अधिकारियों के पास कमीशन जाता है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी दुबौलिया से बात करने पर उन्होंने कहा कि ये प्रकरण मेरी जानकारी में आया है कल ही इस प्रकरण को मैं देखता हूं।
