सदस्यता अभियान 2024 महानगर गाजियाबाद

Video News

सदस्यता अभियान 2024 महानगर गाजियाबाद

न तो रुकना है और न ही थकना है– संजीव शर्मा
गाजियाबाद। भाजपा महानगर द्वारा संचालित सदस्यता अभियान गाजियाबाद में एक बड़े लक्ष्य को लेकर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश संगठन में अपनी एक नई पहचान बनाने के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। सदस्यता अभियान में लगे पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि ,कार्यकर्ता सभी अपने अपने लक्ष्य को भेदने का काम कर रहे हैं। महनगर अध्यक्ष सजीव शर्मा ने अब खुद मंडल मंडल जाकर अभियान को गति देने का काम कर रहे हैं। इसी कडी में उन्होंने मुरादनगर शहर मंडल और मुरादनगर देहात मंडल में जाकर अभियान को बूस्टर करने का काम किया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा न तो रुकना है और न ही थकना है। सदस्यता अभियान की बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रथम सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले जिले की सूची में गाजियाबाद महानगर का नाम आने पर अध्यक्ष संजीव शर्मा को माला पटका पहनाकर बधाई दी। इसके साथ सभी ने प्रदेश सदस्यता अभियान में गाजियाबाद दूसरे नंबर पर आने के लिए भी बधाई दी। आंकड़े आने के बाद गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं में जोश है।
संजीव शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा हम 1और 1 ग्यारह हैं। इस उपलब्धि के आप सब भी बराबर के हकदार हैं। हमारा पूरा शोर सदस्यता पर जोर। आपको मालूम है भाजपा का सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी एकजुटता के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *