जीएम, इंचार्ज उच्च अधिकारियों के संरक्षण में करा रहे शराब की कालाबाजारी
सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है शराब काला बाजारी की वीडियो
ट्वीट डिलीट गैंग को आबकारी विभाग का संरक्षण नहीं हुई आज तक कोई कार्रवाई , अपने आपको बताते हैं हरिश्चंद्र
सैकड़ों ट्विटर आईडी बना बनाकर करते है शराब की वीडियो वायरल,फिर करते है डिलीट
गौतम बुद्ध नगर/गाजियाबाद:- जिलों की ज्यादातर शराब की दुकानों में ओवर रेट शराब बेची जा रही है सुबह ठेका खुलने से पहले और रात को ठेका बंद होने के बाद होती है डबल रेट में बड़े पैमाने पर शराब की कालाबाजारी ना जाने ऐसा कौन सा कारण है, जिस वजह से ओवर रेट बिक्री बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। जब जीएम, इंचार्ज के संरक्षण में काला बाजारी,ओवररेट शराब बेची जा रही है, तो ओवर रेट पर और किस की सहमति हो सकती है। सवाल उठता है कि छोटे-छोटे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ता, तो फिर दोनों जिले में अवैध रूप से शराब की ब्लैक बाजारी,ओवररेट वसूली पर विपक्ष इतना खामोश और मौन क्यों नजर आ रहा है। इस विषय पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मूकदर्शक नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ओवर रेट शराब बिक्री स्तर में और कितनों के आशीर्वाद से चल रही है ।वैसे तो शराब की ज्यादातर दुकानों पर ओवर रेट, काला बाजारी शराब बिक रही है लेकिन फिलहाल कुछ आबकारी अधिकारी जीएम , इंचार्ज अपनी मोटी कमाई के चक्कर में खुलकर ओवररेट, तो करा ही रहे हैं काला बाजारी भी सुबह शाम लगातार करा रहे हैं जिनके ऊपर आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों की विशेष कृपा बनी हुई है।
शराब की दुकान पर धड़ल्ले से ओवर रेट शराब बेची जा रही है प्रिंट रेट से 10 या 20 रुपए अधिक ग्राहक से लिए जा रहे हैं। और शराब की काला बाजारी पर प्रिंट रेट से डबल रेट वसूला जा रहा है अगर कोई शिकायत करता रहे पर कार्यवाही नहीं होती । सेल्समेन ओवर रेट एवं काला बाजारी कर शराब बेच रहा है ।इस पूरे सिस्टम की जानकारी आबकारी विभाग को है लेकिन फिर भी कार्यवाही नहीं होती बड़ा सवाल?आबकारी के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि दोनों जिले में ओवर रेट शराब बेच रहे सेल्समेनों के द्वारा समय से आबकारी विभाग को रुपया भेज दिया जाता है ।इस दुआ सलाम के कारण आबकारी विभाग ओवर रेट शराब बेच रहे सेल्समेनों पर कार्यवाही करने में असमर्थ है ।अगर इन शराब के ठेकेदारों पर कार्यवाही नहीं हुई तो इनका आतंक बढ़ता चला जाएगा और तथाकथित पत्रकारों का झुंड बनता चला जाएगा ।
ट्वीट डिलीट गैंग को आबकारी विभाग का खुला संरक्षण, अपने आपको बताते हैं हरिश्चंद्रनोएड़ा गाजियाबाद में शराब की काला बाजारी खुलेआम धड़ल्ले से की जा रही है इसके साथ साथ सुबह शराब की दुकान खुलने से पहले एंव रात्रि में बन्द होने के बाद भी खुलेआम शराब बिक रही है ।इस कारनामे के कारण ट्वीट डिलीट गैंग भी सक्रिय है यह गैंग भी अपने कारनामों को खुलेआम कर रहा है ।दिनभर ट्वीट करते है और डिलीट करते हैं,और अपने आपको हरिश्चन्द्र साबित करने में लगे हुए है ,लेकिन यह बहुत बड़े शातिर एंव दलाल हैं ।नए नए नाम से आईडी बनाकर दिन भर ट्वीट ट्वीट खेलते हैं। ऐसे गैंग को आबकारी विभाग के अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है
अब देखने वाली बात यह होगी कब तक आबकारी विभाग के द्वारा ओवर रेट , और काला बाजारी कर शराब बेच रहे सेल्समेनों एंव दुकानों पर कार्यवाही होती है ,यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
