भूमाफियाओं ने किया प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा—नीरज भाटी

दिल्ली/एनसीआर

ग्रेटर नोएडा— ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित ग्राम चिटहेरा में प्राधिकरण द्वारा खरीदी गई जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से प्लाटिंग का काम किया जा रहा है इसको लेकर नीरज भाटी एडवोकेट के द्वारा एक शिकायती पत्र प्राधिकरण कार्यालय में दिया गया है। इस मामले को लेकर नीरज भाटी एडवोकेट ने बताया कि चिटहेरा गांव के खसरा नंबर169,170,171,172 को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में किसानों से खरीदी गई थी और किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया लेकिन प्राधिकरण के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से इस जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करके इंडस्ट्री के प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार प्राधिकरण में लिखित रूप से शिकायत भी की गई। लेकिन आज तक प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे इन भूमाफियाओं के हौसले और भी बढ़ गए और इस जमीन पर पक्का निर्माण कार्य करने लगे। ओर सारी जमीन पर कब्जा कर लिया । लेकिन प्राधिकरण के कर्मचारी आज भी गहरी नींद में सोए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *