डिप्टी सीएम ने महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्थानीय समाचार

लखनऊ:-भारत को राजनीतिक रूप से एक सूत्र में पिरोने वाले, विदेशी आक्रांताओं की षड्यंत्रकारी तिरछी दृष्टि से भारत भूमि की रक्षा करने वाले, मौर्य वंश के संस्थापक, महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी की जयंती पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केवल एक सम्राट नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की उस चेतना के वाहक थे, जिन्होंने ‘अखंड भारत’ के विचार को प्रारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *