पीड़िता द्वारा निष्पक्ष जांच एंव कार्यवाही के लिए अध्यक्ष राज्य महिला आयोग एंव उच्चधिकारियों से न्याय की गुहार
लखनऊ:-कमिश्नरेट के उत्तरी सर्किल के थाना अलीगंज क्षेत्र में दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नियति से उस पर खौलती हुई चाशनी डाल दी इससे भी संतुष्टि नहीं मिली तो पत्नी के साथ मारपीट कर आग लगा दी और उसी हालत में छोड़कर भाग गया ।पत्नी के मायके वालों को सूचना दी गई ।मौके पर पहुंचे पीड़िता के पिता ने इलाज हेतु अपनी पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को तहरीर दी ।पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया लेकिन ससुरालीजन एंव पति पर सख्त कार्यवाही न होने एंव मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए पीड़िता ने अध्यक्ष राज्य महिला आयोग सहित उच्चधिकारियों को लिखित शिकायत दी है ।
यह है पूरा मामला
पीड़िता अफ्रीन पत्नी अकबर पुत्री तसैब्बर निवासी ग्राम करसा थाना रेउसा सीतापुर ने बताया कि मेरा निकाह लगभग 7 वर्ष पूर्व अकबर पुत्र शहजाद निवासी 60 फीट रोड त्रिवेणी नगर लखनऊ के साथ हुआ था।निकाह के बाद से पति व ससुरालीजन दिये गये दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे व अतिरिक्त दहेज व पैसो की मांग करते रहते थे जिसको लेकर कई बार मुझको मारा पीटा व भूखा प्यासा कमरे में बंद कर देते थे। दिनाँक 09 अप्रैल 2025 को समय करीब 5:30 बजे शाम को मेरा पति अकबर आया व पैसों को लेकर विवाद करने लगा तथा मेरे मना करने पर मुझको जान से मार डालने की नीयत से रसोई में पकड़ ले गया जहां जान से मार डालने की नीयत से पहले खैौलती चाशनी डाल दी फिर आग लगाने की पुनः कोशिस की अकबर ने मुझे मार डालने की नियत से जला दिया जिससे मेरे आधा शरीर के अंग जल गए और मैं काफी दिनों तक बलरामपुर अस्पताल में भर्ती रही,जहां उपचार के दौरान ठीक हुई ।
अकबर द्वारा मेरी हत्या करने में सहयोग मुसकान. मेराज, जैमुन निशा, अनवर ने किया इन लोगों ने जलने के बाद मेरे शरीर से मेरे जेवर व घर का सामान बलपूर्वक ले लिया मोबाइल छीन लिया जो अभी भी उन्हीं लोगों के पास है मुझे जैनब ने भर्ती कराया तब जाकर मेरी जान बची।ससुरालीजन निरंतर मेरी हत्या करने के प्रयास में है मैं अपने प्राण रक्षा हेतु अपने पिता के घर रह रही है।पीड़िता ने सभी साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायत देकर अध्यक्ष राज्य महिला आयोग सहित उच्चधिकारियों से अभियोग की निष्पक्ष जांच एंव ससुरालीजनों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है ।
