अपराध में डूबा बचपन! गांजा तस्करी में नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल , सेक्टर 04 में गांजा तस्कर पूजा और ममता नामक महिलाओं का आतंक,खुलेआम गांजा की तस्करी

अपराध

गौतमबुद्ध नगर:-जिले में इन दिनों गांजा तस्कर सक्रिय हैं और अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में खुलेआम बेच रहे हैं।गांजा तस्कर नशे की तस्करी के रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं ।गांजा तस्कर अपने अवैध व्यापार को बढ़ाने के लिए अब नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं ।गांजा तस्कर नाबालिग बच्चों से खुलेआम गांजा बिक़बा रहे हैं ।युवा भी गांजा के नशे के आगोश में आकर अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं ।

इसी दौरान नोएडा के सेक्टर 04 में इस समय अवैध गांजा का कारोबार खूब फल फूल रहा है इस क्षेत्र में झुग्गी झौंपड़ी में सुबह से लेकर शाम तक नाबालिग बच्चे गांजा बेचते हुए दिखाई देते हैं।इस क्षेत्र में पूजा और ममता नामक महिलाओं का आतंक है यह महिलाएं गांजा तस्कर है और गांजा की तस्करी नाबालिग बच्चों से करा रही हैं ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन महिलाओं की गांजा तस्करी पुलिस के संरक्षण में चल रही है ।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि काफी बार पूजा और ममता गांजा तस्कर की शिकायत पुलिस प्रशासन से की लेकिन इन महिलाओं पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है।ना ही इन महिलाओं का गांजा का व्यापार बन्द हुआ है।इन महिलाओं का कहना है कि हमारे इस गांजा के व्यापार को कोई बन्द नहीं करा सकता है हम पुलिस को मोटी रकम देते हैं हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है ।इस क्षेत्र में झुग्गी झौंपड़ी वाले बेहद परेशान है यहाँ लोग रोज गांजा पीकर नशे में पड़ोसियों के गेट पीटते है और नंगा नाच करते हैं ।

अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक इन गांजा तस्कर महिला पूजा और ममता पर कार्यवाही होती है ,यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *