सवा लाख अधिक दीपकों का दीपदान कर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन
सूरज गुप्ता/ सिद्धार्थनगर।
जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां गालापुर वटवासिनी महाकाली मन्दिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं वटवासिनी महाकाली मन्दिर गालापुर में सोमवार देर सायं सवा लाख अधिक दीपकों का दीपदान कर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि दीपोत्सव के उपरान्त देवी जागरण व प्रसाद वितरण किया गया। धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक/हियुवा प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख लवकुश ओझा, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज, संजीव दीक्षित, बीडीओ अमित सिंह, व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा, कार्यक्रम सहयोगी पंडित विनोद मिश्रा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद रहीं।
