जनपद इटावा मे वन विभाग से किसी भी कार्य का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना, आसमान से तारे तोड़ने के समान है बहाना बनाया जाता है कि अधिकारी पौधारोपण मे व्यस्त है।

Video News

जनपद इटावा मे वन विभाग से किसी भी कार्य का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना, आसमान से तारे तोड़ने के समान है बहाना बनाया जाता है कि अधिकारी पौधारोपण मे व्यस्त है।

रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र

इटावा।जनपद इटावा मे वन विभाग की चल रही मनमानी, धांधली व लापरवाही का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।आमजन मानस अपने कार्य के लिए कार्यालय मे दर दर भटक रहा हैं उसे सही जबाब देने वाला कोई नहीं है।
वन विभाग मे कार्य कराने के लिये हो रहीं परेशानी के चलते जिला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव ने कहा कि
वन विभाग से किसी भी कार्य की अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना इस समय आसमान से तारे तोड़ने के समान हो रहा है जो कार्य दो चार दिन मे होना जाना चाहिए वो कार्य एक सप्ताह मे नहीं,एक माह मे नहीं दो चार महीने मे नहीं एक साल मे नहीं दो दो साल मे कार्य नहीं हो पा रहा है।और बहाना बनाया जाता है कि अधिकारी पौधारोपण मे व्यस्त है।
पौधारोपण का जितना प्रचार प्रसार दिखाई देता है उतना धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है सरकार का यह नारा खोखला नजर आने लगा है कि सबका विकास सबका साथ, विकास और कार्य उसी का हो रहा जो सरकार के साथ है बाकी को टालने की संस्कृति का पाठ पढ़ाया जा रहा है और प्रशासन को जनता की आवाज नहीं सुनाई दे रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *