मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए 10 अभियुक्त

Video News

मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए 10 अभियुक्त

पैसे के लालच मे रेलवे व विद्युत के टावर से मेम्बर (एंगल) व अन्य सामान की चोरी करते है

रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र

इटावा।132 के0वी0 की विद्युत लाइन के टावर पीस (एन्गल) चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी घटना होने से रोका मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए 10 अभियुक्त।
राजू कुमार अवर अभियंता 132 केवी जसवंतनगर के द्वारा वैदपुरा थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि सैफई जसवंत नगर लाइन और सिरसागंज लाइन के 2 टावरों से कुछ चोरों के द्वारा लोहे के एंगल को चोरी कर लिया गया है।इसी मामले को लेकर रेलवे की तरफ से भी एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि रेलवे के दो टावरों से 2 कुंतल लोहा चोरी किया गया है।
पुलिस के द्वारा इस मामले को गंभीरता के साथ लिया जाने लगा। वैदपुरा पुलिस और सर्वलांस टीम को अपराधिक सूचना मिली कि जसवंतनगर के रेलवे क्रॉसिंग को जाने वाले रास्ते पर कुछ अभियुक्त खड़े हुए हैं।जिनके पास अल्लाह भी है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचती वैसे ही अभियुक्तों के द्वारा पुलिस टीम पर तीन फायर कर दिए जाते हैं।इसके बाद पुलिस घेरा बंदी करते हुए तीनों को गिरफ्तार करने का काम में सफल रही।
पकड़े गए अभियुक्त को लेकर एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी कुमार वर्मा ने बताया कि हमारी पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके पास से लाखों रुपए का माल बरामद किया गया.गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 05 तमंचा 315 बोर, 03 खोखा 315 बोर,10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किये गये . पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मिलकर पैसे के लालच के कारण योजना बनाकर चोरी करते है ।हम लोग ठेकेदार के साथ जसवन्तनगर क्षेत्र में टावर लगाने का काम करते है पैसे के लालच मे रेलवे व विद्युत के टावर से मेम्बर (एंगल) व अन्य सामान की चोरी करते है तथा चोरी किये माल को हम लोग बनारस भेजते है ।बनारस में हमारे पूरे माल को पप्पू उर्फ शरताज अहमद उचित धनराशि पर बेचकर हमें पैसे देता है जिसे आपस मे बांट लेते है ।
बरामद तमन्चा कारतूस अपराध कारित करने के उद्देशय से पास रखते है। हमने वैदपुरा क्षेत्र मे टावरो से जो माल चोरी किया था उसे हमारे साथी जसवन्तनगर रोड़ से बनामई जाने वाले रास्ते पर 01 पिकअप एवं 01 ट्रैक्टर में लेकर खड़े है । अभियुक्तों की निशांदेही पर 04 अभियुक्तगण दीपक पुत्र साधू, सुखदेव पुत्र राजपाल, सूरज पुत्र रामसनेही तथा अंकित पुत्र राजकुमार को 222 टावर पीस(एंगल लोहे के), 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली महिन्द्रा, 01 पिकअप टाटा कम्पनी, 02 रिंच तथा 01 पाना सहित जसवन्तनगर रोड़ से बनामई जाने वाले रास्ते पर करीब 02 किमी आगे झाडियों की आड से गिरफ्तार किया गया।
चोरों के कब्जे से 5 तमंचा, 3 खोखा व 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 1 महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 पिकअप टाटा कम्पनी व 222 टावर एंगल लोहे के (चोरी के) समेत कुल अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये का माल बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *