देहरादून में आज से 19 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू: कॉमन धान ₹2441 और ए-ग्रेड ₹2461 प्रति क्विंटल तय

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। जिले में गुरुवार (आज) से 19 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। सभी केंद्राें पर खरीद की पुख्ता व्यवस्था कर ली गई है। इस बार कामन धान 2441 व धान ए-ग्र्रेड की खरीद 2461 रुपयेे प्रति क्विंटल के भाव से होगी।

उधर, उत्तराखंड काे-आपरेटिव फेडरेशन ने किसानों से स्वच्छ व ताजा धान केंद्र पर लेकर आने की अपील की है। बुधवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।

संभागीय खाद्य नियंत्रक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनपद में उत्तराखंड फेडरेशन काे-आपरेटिव संघ की ओर से 15 व राज्य विपणन विभाग के 4 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिन पर एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी।

वहीं, इस बार कामन धान 2441 और ए-ग्रेड धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल भाव पर खरीदा जाएगा। सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल व आराम की सुविधाएं स्थापित की गई हैं। धान खरीद के बाद किसानों के बैंक खाताें में सीधे भुगतान जारी होगा।

एडीएम केके मिश्रा ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कर्मचारी निर्धारित समय से क्रय केंद्रों को खोले और किसानों से खरीद करें। इस दौरान खाद्य विपणन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *