फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन का बिलासपुर में हुआ विस्तार

रामपुर अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। बिलासपुर के माट खेड़ा में चीमा पैलेस में फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन की तहसील बिलासपुर मेडिकल एसोसिएशन के दवा कारोबारीयों के साथ एक मीटिंग शनिवार को संपन्न हुई
इस मीटिंग में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मलकीत चीमा को माट खेड़ा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया बिलासपुर मेडिकल एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि तहसील कार्यकारिणी विस्तार में जल्दी और भी ब्लॉक मैं टीम बनाई जाएगी
ब्लॉक अध्यक्ष मलकीत चीमा ने कहा कि वह अपनी ब्लॉक के साथियों के साथ संगठन को मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बिलासपुर तहसील अध्यक्ष यासीन खान महामंत्री रामजीवन अनस आदि ने भी अपने विचार रखें
इस मीटिंग में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुर्शीद इकराम, फारूक अता, विशाल स्वर के अध्यक्ष बकर खान महामंत्री तारीक खान,बबलू आदि बड़ी संख्या में दवा कारोबारी और व्यापारी उपस्थित रहे
