तीन अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Video News

तीन अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट, चोरी किये हुए 21 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल व अवैध चाकू बरामद।
कार्यवाही के अनुसार वादी द्वारा थाना फेस-2 पर आकर अपनी मोटरसाइकिल डिस्कवर रजि0नं0 यूपी 13 ए.पी 4484 चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 0246/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जानकारी के अनुसार थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से अभियुक्त 1.यश चिन्डालिया पुत्र संजय चिन्डालिया 2.कुनाल पुत्र अनिल 3.नितीश कुमार पुत्र दिनेश मण्डल को पुस्ता रोड की तरफ से एनएसईजेड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट/चोरी के 21 मोबाइल फोन (भिन्न-भिन्न कम्पनी के) व एक अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल रजि0नं0 यूपी 13 ए.पी 4484(संबंधित मु0अ0सं0 0246/2024 धारा 379 भादवि) व यूपी 16 डी.एस 7637 स्पलेन्डर प्लस बरामद की गई है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर व दुपहिया वाहन चोर है, जो एनसीआर क्षेत्र में घुम-फिरकर मोटरसाइकिल चोरी व मोबाइल स्नैचिंग की घटनायें कारित करते है। अभियुक्तों द्वारा थाना फेस-2 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0246/2024 धारा 379 भादवि के वादी की मोटरसाइकिल रजि0नं0 यूपी 13 ए.पी 4484 चोरी करके और अपनी मोटरसाइकिल यूपी 16 डी.एस 7637 से राह चलते लोगो से उनके मोबाइल फोन छीने कर भाग जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *