पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Video News

पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया


गौतमबुद्धनगर। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दस मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद।
जानकारी के अनुसार वादिया द्वारा थाना फेस-2 पर अज्ञात के विरूद्ध वादिया का स्कूटी पर रखा बैग जिसमें वादिया का आईफोन-14 को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 278/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था जिसके शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
जानकारी के अनुसार थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से अभियुक्त 1.साहिल उर्फ आशिफ पुत्र मो0 यासीन व 2.आशीष उर्फ अर्श उर्फ छोटे पुत्र सरफुद्दीन को सेक्टर-92 रेड लाइट के पास से बीडीएस मार्केट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से वादिया का मोबाइल फोन सहित चोरी/स्नैच किये हुए 10 मोबाइल फोन (भिन्न-भिन्न कम्पनी के) व अवैध चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्त, शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर/चोर है, जो एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगो से उनका मोबाइल फोन छीनकर व सामान चोरी करके फरार हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *