दो तस्करों को एक किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर। थाना कासना पुलिस द्वारा गांजा तस्कर दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक किलोग्राम गांजा बरामद।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना कासना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांजा तस्कर अभियुक्तों 1. इमरान पुत्र मलुआ 2. शुभम उर्फ काकू पुत्र नरेश को जिम्स हॉस्पीटल की बाउण्ड्री के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक किलो गांजा बरामद।
