यूपी पुलिस भर्ती को सुचिता पूर्ण तरिके से सकुशल संपन्न करवाने में प्रशासन रही कृत संकल्पित

Video News

यूपी पुलिस भर्ती को सुचिता पूर्ण तरिके से सकुशल संपन्न करवाने में प्रशासन रही कृत संकल्पित

  1. पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी में कलेक्ट्रेट सूरजपुर में बनाई गये लाइव मॉनिटरिंग सेल का भी किया निरीक्षण
  2. मॉनिटरिंग सेल के अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर पैनी नजर बनाए रखने के दिए निर्देश

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा-2023 जनपद गौतम बुद्ध नगर में 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 को शांतिपूर्ण एवं सुचिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा पहुंचकर आज द्वितीय पाली की चल रही परीक्षा का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जोकि संतोषजनक मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ डीसीपी रामबदन सिंह, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। इससे पूर्व पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए लाइव मॉनिटरिंग सेल पहुंचे, जहां पर उन्होंने आज आयोजित हो रही परीक्षा का जायजा लिया एवं मॉनिटरिंग सेल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *