तीन जोन की पुलिस ने 577 वाहनों के विरूद्ध की कार्यवाही 15 को किया सीज

Video News

तीन जोन की पुलिस ने 577 वाहनों के विरूद्ध की कार्यवाही 15 को किया सीज

गौतमबुद्धनगर। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट अन्तर्गत तीनों जोन( नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा) अंतर्गत रात्रि में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का “OPERATION STREET SAFE” अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह, डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी व डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मिया खान के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों को बेरिकेडिंग लगाकर चेक किया गया एवं नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गयी।

नोएडा जोन के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण- डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह के नेतृत्व में नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 1357 वाहनो को चेक किया गया एवं 263 वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान नोएडा जोन में कुल 09 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 41 लोगो के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लायी गयी।
सेन्ट्रल नोएडा जोन के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण- डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सेन्ट्रल नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 1160 वाहनों को चेक किया गया एवं 198 वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान सेन्ट्रल नोएडा जोन में कुल 04 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 119 लोगो के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लायी गयी।
ग्रेटर नोएडा जोन के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही का विवरण- डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मिया खान के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 1231 वाहनों को चेक किया गया एवं 116 वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 02 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 09 लोगो के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *