घरेलू सिलेंडर में लगी आग को पुलिस ने बुझाकर परिवार की बचाई जान

Video News

घरेलू सिलेंडर में लगी आग को पुलिस ने बुझाकर परिवार की बचाई जान

घरेलू सिलेंडर में लगी आग को पुलिस ने बुझाकर परिवार की बचाई जान

गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के निर्देशन में आगामी त्यौहार करवा चौथ, दीपावाली, भैया दूज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना दनकौर क्षेत्र के अन्तर्गत उ0नि0 सुभाष चन्द चौकी प्रभारी मंडी श्याम नगर थाना दनकौर मय फोर्स के चौकी क्षेत्र में भ्रमणशील थे। जब गस्त करते हुए मय फोर्स के ग्राम बाँजरपुर में पहुंचे तो एक गली से बच्चे और महिलाएं चिल्लाते हुए पुलिस फोर्स के पास आकर बताया कि सुभाष पुत्र भिकारी लाल के घर में एलपीजी सिलेंडर में बहुत तेज आग लगी है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी सुभाष चंन्द ने मय फोर्स, प्रशिक्षु उ0नि0 मनदीप गंगवार, आरक्षी विक्रांत पंवार के साथ पहुँच कर साहस का परिचय देते हुए एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को सिखलाये गये तरीके से पूर्ण रूप से बुझाया गया तथा घर में मौजूद महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित किया गया। दनकौर पुलिस द्वारा किये गये साहसिक कार्य से प्रभावित होकर ग्राम वासियों द्वारा पुलिस बल की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद किया गया।
बताते चलें कि पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा पुलिस टीम द्वारा किये गये उक्त साहसिक कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *