फोन लुटेरे को पुलिस ने भेजा जेल

गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा मोबाईल फोन लूट करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।
वादी ने थाना इकोटेक प्रथम पर सूचना दी कि जीबीयू गेट नं0-4 के पास से मोटर साईकिल सवार व्यक्ति द्वारा वादी का मोबाइल फोन सैमसंग छीन लिया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 94/2024 धारा 134/303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया व दिनांक 23.10.2024 को वादिया ने थाना इकोटेक प्रथम पर सूचना दी कि जीबीयू गेट नं0-1 के पास से मोटर साईकिल सवार व्यक्ति द्वारा वादी का मोबाइल फोन रेडमी 8 को छीन लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 95/2024 धारा 134/303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये घरबरा अंडरपास के पास से एक अभियुक्त हरिओम पुत्र भिक्की को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से लूट के 02 मोबाईल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद हुयी है।
