सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निबंध लेखन कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा
जौनपुर। जिले के बदलापुर नगर स्थिति सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, में मिशन शक्ति फेज 5 योजना के तहत “भारतीय समाज में नारियों की स्थिति” विषय पर निबंध लेखन कार्यकम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विषय की सहायक आचार्य डा. पूनम श्रीवास्तव ने किया।
बीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने निबंध के माध्यम से नारी की स्थिति पर अपने विचार साझा किए, जिसमें अंजली, काजल, रत्नेश, शिवशांत, सिद्धार्थ, दीपक, मनीष, जानकी, शशिप्रभा, गायत्री, और अन्य कई छात्र शामिल थे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेन्द्र सिंह, सहायक आचार्य डा. कर्मचंद यादव, डा. कुलदीप शुक्ल (पुस्तकालयाध्यक्ष), डा. किरन यादव (गृह विभाग की विभागाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम ने नारी सशक्तिकरण और उनके समाज में योगदान के महत्व को उजागर किया, जो छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने में सफल रहा।
