थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लूट की घटना में फरार चल रहा 25,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Video News

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लूट की घटना में फरार चल रहा 25,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 13.10.2024 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से थाना बीटा-2 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/2022 धारा 395/412/120बी भादवि में दिनांक 16.02.2023 से वांछित/25,000 रूपये का इनामी अभियुक्त जीत लहरी पुत्र सुबोध लहरी को एटीएस गोलचक्कर थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः

अभियुक्त शातिर किस्म का लूटेरा है, जिसके द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर वर्ष 2022 में कार लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल 07 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी के समय अभियुक्त जीत लहरी की उक्त घटना कारित करने में सहभागिता पाई गयी थी, तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का ईनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *