थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का ऑटो व अवैध हथियार बरामद

नोएडा। दिनांक 13.10.2024 को थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से थाना क्षेत्र के बरौला टी प्वाइंट जाने वाले सर्विस रोड़ के पास से एक अभियुक्त बन्टी पुत्र सुमित दास को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक ऑटो रजि0 नं0 यूपी 16 एचटी 3350 सम्बन्धित मु0अ0सं0 0416/2024 धारा 303(2),317(2) बीएनएस0 व एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।
