विधानसभा उपचुनाव में बूथ बनाने के लिए थाना प्रभारी ने किया गुलमोहर एनक्लेव का दौरा

Video News

विधानसभा उपचुनाव में बूथ बनाने के लिए थाना प्रभारी ने किया गुलमोहर एनक्लेव का दौरा

गाजियाबाद। विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथ बनाये जाने के लिए सिहानी गेट थाना प्रभारी सचिन बालियान ने गुलमोहर एन्क्लेव का गुरुवार को दौरा किया। इस सम्बंध में आरडब्लूए ने अधिकारियों को पत्र लिखकर सोसायटी में ही बूथ बनाने की मांग की थी।
बता दें कि गाजियाबाद विधानसभा सीट ओर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है। गुरुवार को थाना प्रभारी सचिन बालियान ने गुलमोहर एन्क्लेव में कम्युनिटी हॉल एवं सीनियर सिटीजन हॉल का निरीक्षण किया। आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भी गुलमोहर एनक्लेव में पोलिंग बूथ बनाया गया था जिससे मतदान प्रतिशत बहुत अच्छा रहा था। विधानसभा उप चुनाव में भी आरडब्लूए ने सोसायटी में ही पोलिंग बूथ बनाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा था। सर्वे के दौरान मीडिया प्रभारी गौरव बंसल, सनी ढिंगरा, अनिल तायल ,मैनेजर राहुल त्यागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *