सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती…..

नोएडा : सपा नोएडा महानगर ने सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के अध्यक्षता व होशियारपुर में संजय घीगान जी के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी की चित्र पर पुष्प चढ़ाए। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने महाकाव्य रामायण की रचना की थी जिसके बाद उन्हें महर्षि की उपाधि मिली थी। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी व महासचिव विकास यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण संस्कृत में लिखा था इसके चलते उन्हें संस्कृत के पहले कवि या आदिकवि के रूप में भी जाना जाता है। आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में
मुकेश प्रधान, बबलू चौहान, गौरव कुमार यादव, जयवीर बाबा,सुमित अंबावत, नितिश बसोया, नितिन वाल्मीकि, रूपचंद यादव, कमल गौतम, मुख्य रूप से उपस्थित रहे
