थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा 03 मोबाईल फोन स्नैचर गिरफ्तार, कब्जे से लूट/चोरी के 14 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा दिनांक 03.08.2024 को डी पार्क सेक्टर-62, नोएडा से 03 मोबाईल फोन स्नैचर1.विकास पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम गोपालपुर नुमाईस ग्राउण्ड के पास थाना गोधा जिला अलीगढ हाल पता आरएस फार्म के पास वली गली ग्राम गढी चौखण्डी सैक्टर-71, थाना फेस-3, नेाएडा जनपद गौतमबुद्धनगर, 2.विपिन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम गोपालपुर नुमाईस ग्राउण्ड के पास थाना गोधा जिला अलीगढ हाल पता आरएस फार्म के पास वली गली ग्राम गढी चौखण्डी सैक्टर-71, थाना फेस-3, नेाएडा जनपद गौतमबुद्धनगर, 3.जितेन्द्र पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम गोपालपुर नुमाईस ग्राउण्ड के पास थाना गोधा जिला अलीगढ हाल पता शुभम का मकान ट्रान्सफर्मर के सामने वाली गली नं0 15, ग्राम छिजारसी थाना सैक्टर-63, नोएडा जनपद-गौतमबुद्धनगर गिरफ्तार किये गये है। जिनके कब्जे से लूट/चोरी के 14 अदद मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रजि0 नं0 यूपी-81डीई-7079 बरामद की गयी है।
अभियुक्त 1. विकास पुत्र प्रमोद 2. विपिन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार 3. जितेन्द्र पुत्र सुभाष चन्द्र शातिर किस्म के मोबाईल स्नैचर है, जिनके द्वारा मोटर साइकिल पर सवार होकर नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में मौका पाकर सूनसान वाले स्थान पर राह चलते व्यक्तियो से उनका मोबाईल फोन छीन लेते है और अन्य व्यक्तियो को सस्ते दामो में बेच देते है। पूछताछ पर बरामद मोबाईल फोन रियलमी नारजो 30 सिल्वर के बारे बताया गया कि 31.07.2024 को आईजोन डिजीटल जोन सेक्टर-62, नोएडा के पास से एक व्यक्ति से छीना था जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 58 पर मु0अ0स0 272/24 धारा 304 (2)बीएनएस पंजीकृत है अभियुक्तगण से बरामद अन्य मोबाईल के बारे में जानकारी की जा रही है।
