थाना साइबर क्राइम नोएडा, गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा FEDEX COURIER के नाम पर काल कर इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर शिकायत कर्ता से ठगे गए 10 लाख रूपये फ्रीज़ कराकर माननीय न्यायालय के माध्यम से वापस कराये

गौतमबुद्धनगर : साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36, नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा NCRP 23106240069859 की शिकायतकर्ता/वादिया के साथ हुई 10 लाख रुपए की ठगी से संबंधित समस्त धनराशि को त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना साइबर क्राइम नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस ने फ्रीज़ कराकर माननीय न्यायालय के माध्यम से पीडिता को वापस कराये गये है। जिससे पीड़िता द्वारा साइबर क्राइम थाना व कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रशंसा की गई । नोएडा निवासी महिला शिकायतकर्ता/वादिया को अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा स्वयं को FEDEX COURIER कंपनी का कर्मचारी बताते हुए फोन किया गया एवं उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से इन्वेस्टमेंट कर धन कमाने का ऑफर दिया गया । इस प्रकार पीड़िता को झांसे में लेकर अपराधियों द्वारा उससे 10 लाख रुपए की ठगी की गई । जिसकी शिकायत दिनांक 28/06/2024 को NCRP नंबर 23106240069859 पर साइबर क्राइम थाना नोएडा पर रजिस्टर्ड करायी गई। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम ,नोएडा द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए पीड़िता की ठगी गई 10 लाख रुपए की सम्पूर्ण धनराशि को फ्रीज़ कराया गया एवं माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उक्त धनराशि उसके खाते में ट्रांसफर कराई गई । जिस पर वादिया द्वारा साइबर क्राइम थाना एवं कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साइबर क्राइम थाना नोएडा ,गौतमबुद्धनगर पुलिस टीम की प्रशंसा की गई ।
