रूदौली क्षेत्र में मानवीय सरोकार की मिसाल, शोक व संवेदना में लोगों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि

उत्तर प्रदेश

अयोध्या। रूदौली क्षेत्र में सामाजिक संवेदनशीलता और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने जिला पंचायत रूदौली तृतीय से प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शोक और बीमारी की घड़ी से गुजर रहे परिवारों के बीच पहुंचकर न केवल संवेदना प्रकट की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह तथा जिला पंचायत रूदौली तृतीय से प्रत्याशी नितेश सिंह सबसे पहले रौजागाँव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधान स्व. रामचंद्र यादव जी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि स्व. रामचंद्र यादव का सामाजिक और सार्वजनिक जीवन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके पश्चात सर्वजीत सिंह और नितेश सिंह को मटोली ग्रामसभा के ग्राम प्रधान रामफेर यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दोनों नेता उनके आवास पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्राम प्रधान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सर्वजीत सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही सच्ची राजनीति है। वहीं नितेश सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते वह सदैव क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहेंगे।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। लोगों ने नेताओं के इस संवेदनशील और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से पीड़ित परिवारों को संबल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *