चार साल की बच्ची से युवक ने की दरिंदगी
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
अयोध्या। भदरसा और मंगलसी रेप कांड में अभी कार्रवाई चल ही रही थी कि एक और 4 वर्षीय दलित बेटी के साथ हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। जन्माष्टमी पर्व पर घर के बगल खेल रही मासूम को 35 वर्षीय सलमान खान सुनसान जगह ले जाकर दरिंदगी की। तलाश के दौरान खून से लथपथ बालिका मिली जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां वह इलाजरत है। दो समुदायों के मामला होने से भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंच वास्तविक स्थिति का जायजा लिया है।
घिनौनी वारदात अयोध्या जनपद के थाना अंतर्गत महराजगंज थाने के एक गांव की है। दलित बच्ची का अपहरण करके तब दुष्कर्म किया जब वह घर के बाहर खेल रही थी। जब देर शाम हुई वकाफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश की। रोने की आवाज सुनकर घरवाले सलमान के घर पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ मिली। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। घरवालों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।
पीड़ित की मां ने बताया सोमवार को जन्माष्टमी के चलते स्कूल की छुट्टी थी। बेटी दोपहर बाद घर से खेलने के लिए गांव में निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। 5 घंटे तक हम लोग उसे ढूंढते रहे। इसी बीच 200 मीटर दूर सलमान के घर से बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही हम लोग वहां पहुंचे। सलमान वहां से भाग गया। घर के अंदर घुसे तो हम लोगों के होश उड़ गए। बेटी खून से लथपथ थी। उसने बदहवासी की हालत में सलमान का नाम लिया। बताया कि टॉफी का लालच देकर सलमान अंकल ने गंदा काम किया। बेटी को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां उसे एडमिट कराया और थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।
