स्व. बाबा कढेरा सिंह की स्मृति में बाबा को किया गया नमन 

Video News

स्व. बाबा कढेरा सिंह की स्मृति में बाबा को किया गया नमन

बाबा की छायाचित्र पर फूलमाला एवं उनकी याद में किया गया हवन ।

 

सौंख से चौधरी वीरपाल सिंह की खास रिपोर्ट

सौंख/ मथुरा: बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर के संस्थापक,सहज,सादगी, सरलता एव मानवीयता की प्रतिमूर्ति रहे ब्रह्मलीन बाबा कढेरा सिंह की आठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए I
विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर याद किए, तथा उनके द्वारा शिक्षा और समाज के क्षेत्र में किए गए कार्यो की सराहना की, उन्होंने कहा कि श्रद्धेय बाबा द्वारा रोपा गया शिक्षा का पौधा आज वटवृक्ष के समान विस्तृत होकर संपूर्ण समाज को आनंदित कर रहा है अपने आलोक से अशिक्षा के अंधकार को दूर कर शिक्ष का प्रकाश सर्वत्र विखेर रहा है I
प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा कढेरा सिंह दूसरों की मदद की लिए हमेशा तैयार रहते थे, वे एक ऐसे व्यक्तितव थे जिसकी हर समाज को आवश्यकता है सरलता और सादगी के साथ उच्च विचारों के धनी थे, विनम्रता, मधुरता, सरलता, सौम्यता, सेवा तथा त्याग की प्रतिमूर्ति थे विद्यालय परिवार सदैव आपके आदर्श और सिद्धातों का अनुसरण करता रहेगा I
वीरपाल प्रधान ने बाबा के मिशन को याद कराया कि बाबा ने विद्यालय की नीव रखकर, इस क्षेत्र लोगो के लिए एक वरदान का कार्य किया I

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ज़ी सिंह, प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रहलाद सिंह, प्राचार्य एस. के. सिंह, उप प्राचार्य रामबाबू, शिक्षा निदेशक एस.वी.सिंह, फ़ौरन सिंह, बिजेंद्र पहलवान, हरनाम सिंह, लक्ष्मण सिंह, योगेश चतुर्वेदी, रुक्मेश सिंह, तेजवीर सिंह, नबाब सिंह, दिनेश पहलवान, यादराम सिंह, नरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह डॉ अशोक, बीरपाल प्रधान, जी एस शर्मा एवं चौधरी वीरपाल सिंह पत्रकार मौजूद रहे, ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *