विधायक अजीत पाल त्यागी की चरण रज से हुआ संजय नगर श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी का उद्धार

Video News

संजय नगर श्री रामलीला महोत्सव 2024
विधायक अजीत पाल त्यागी की चरण रज से हुआ संजय नगर श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी का उद्धार

संजय नगर : श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी रजि० ने सैक्टर 23 संजय नगर क्षेत्र में 1984 से एक चबूतरे से लीला मंचन की शुरुवात के साथ अभी तक अपना मंचन अनवरत करती आ रही है। इस बार का लीला मंचन चुनौतियों एवं विवाद के बावजूद सफल होना अपने आप में श्री राम की विशेष कृपा का द्योतक है। इसका सारा श्रेय श्री राम जी के स्पष्ट संकेत से मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी की दूरदर्शिता एवं राम काज के लिए किए गए निर्णय को जाता है। मानो श्री राम रूपी विधायक के चरण रज से पाषाण मूर्त अहिल्या रूपी श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी के मंचन का उद्धार हो गया हो। उन्होंने 2024 के लिए लीला मंचन की कमान आम सहमति के साथ कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक चांदीवाल, मोहन सिंह रावत को लीला मंचन संयोजक बनाकर तथा रामभक्त प्रदीप चौधरी को मंच संचालक की कमान सौंपी। परिणाम स्वरूप सभी रामभक्तों ने ऊर्जा के साथ लीला मंचन में अपना अभूतपूर्व सहयोग दिया और मंचन संपन्न कराया ।

15 दिनों तक चले रामलीला महोत्सव एवं अंतिम दिन चले श्री खाटू श्याम संकीर्तन के सफल संचालन में संयोजक अशोक चांदीवाल, मोहन सिंह रावत और मंच संचालक प्रदीप चौधरी ने सभी रामभक्तों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूर्व से तय रामलीला बजट से 5 लाख कम बजट में शानदार रामलीला महोत्सव को संपन्न कराया। शुरुवाती दौर में वित्तीय स्थिति खराब होने के बावजूद भी प्रवाह लय में मंचन सुचारु रहा तथा अंत में किसी की देनदारी भी बकाया नहीं रही। यह सब संयोजक अशोक चांदीवाल और मोहन सिंह रावत के आपसी तालमेल परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम रहा। आयोजन के शांतिपूर्ण और सफलतम संपन्न होने पर मंच संचालक प्रदीप चौधरी ने विधायक अजीत पाल त्यागी, लीला संयोजक गण, समस्त कमेटी रामभक्तों तथा सभी अतिथियों, दानदाताओ, सहयोगकर्ताओ का कोटि कोटि आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *