नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा उमेश यादव ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी उमेश यादव ने पुलिस टीम को निर्देश दिए कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी।
