आवारा कुत्तों का आतंक, सोसायटी के मेंटेनेंस कलेक्शन कर्मचारी को काटा

उत्तर प्रदेश राज्य

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी आवारा कुत्तों का आतंक महानगर की सड़कों पर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी के मेंटेनेंस कलेक्शन कर्मचारी अनुज ठाकुर को संजय नगर स्थित उनके खुद के घर के बाहर आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाते हुए बाई टांग में काट लिया। अचानक हुए कुत्ते के हमले से अनुज बेहद घबरा गए और उन्होंने सोसयटी के ही रहने वाले गौरव बंसल को फोन किया। जिसके बाद गौरव ने आज बुधवार को अनुज को ले जाकर सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। गौरव ने कहा कि महानगर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट आदेश दे दिया है कि आम जनमानस को भी सुरक्षा से रहने का अधिकार है उसके बावजूद इन कुत्तों को लेकर सरकारी संस्थाएं शिथिल हैं। सरकारी संस्थाएं जल्द से जल्द इन आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजें ताकि बच्चे और बुजुर्ग आदि भी सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *