मृतक श्रमिकों के घर पहुंचे सपा नेता चौधरी शहरयार ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात
पीडित परिवार को दी आर्थिक सहायता कहा की दुःख की घड़ी में हम हमेशा आपके साथ हैं
अयोध्या।रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिकावल गांव के मोड़ के निकट ट्रैक्टर पलटने से हुई दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी शोक सामवेदना व्यक्त की व परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।तीन अक्टूबर को ट्रैक्टर ट्राली पर इंटर लाकिंग ईंट लादकर विकावल गांव जा रहा ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से हुई दुर्घटना में कुर्मीयन पुरवा निवासी बबलू यादव व सुलेमपुर निवासी रघुवीर रावत की दर्दनाक मौत हो गई थी। रविवार को चौधरी शहरयार ने दोनो मृतक परिवारों के परिजनों से भेंट की और चौधरी शहरयार ने कहा की वे इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ है और दोनों परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।उन्होंने मृतक रघुबीर रावत के परिजनों से मिल कर उनकी दयनीय स्तिथि पर अफ़सोस जताया और कहा की यह परिवार खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन कर रहा है।उन्होंने मांग की और कहा कि सम्बंधित अधिकारी इस गरीब परिवार को जल्द ही प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराऐं और उसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर चौधरी शहरयार के साथ युवजन सभा विधान सभा अध्यक्ष शुऐब खां,ब्लाक अध्यक्ष भानु यादव,प्रमोद कौशल,डाक्टर धर्मेंद्र व मो इद्रीस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
