दिवंगत सपा नेता सतीश चौधरी के परिवार को सपा सुप्रीमों ने दी एक लाख रूपये की सहायता

Video News

दिवंगत सपा नेता सतीश चौधरी के परिवार को सपा सुप्रीमों ने दी एक लाख रूपये की सहायता

सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर व सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने परिजनों को सौंपा चेक


अयोध्या। विगत 30 सितंबर को महाराष्ट्र के पूने-मुंबई हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में सोहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अरथर के मौजा खम्हरिया निवासी सतीश चौधरी का निधन हो गया था। बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के प्रयास से मुंबई में पहले उनका पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद हवाई जहाज से उनका शव उनके पैतृक गांव खम्हरिया लाया गया था। जिस के उपरांत ढेमवा घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ था।
अन्तिम संस्कार के दो दिन उपरांत हाजी फिरोज खान गब्बर ने परिवार की सपा मुखिया अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर ढांडस बंधवाया था साथ ही साथ आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिलाया था।उसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हाजी फिरोज खान गब्बर की पहल पर एक लाख रुपए की सहायता परिवार को दी। जिसे वृहस्पतिवार को फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद, बीकापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सतीश चौधरी के घर पहुंच कर उनके पिता को सपा मुखिया का दिया हुआ चेक सौंपा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा उर्फ राजू, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ राम सुमेर भारती, जय सिंह यादव, राशिद जमाल, ओ०पी०पासवान, प्रधान राज किशोर यादव, प्रधान किशुन रावत, प्रधान रामचंद्र रावत,अशोक चौधरी, शोएब खान, राजा सिंह, सत्य नारायण यादव, बाबुल सिंह, जितेंद्र रावत, सभासद दिनेश चौधरी, दयानंद पासी, मेराज खान, एशात खान, अयान खान, आमिर खान, जावेद खान, चंद्र प्रकाश यादव उर्फ चांटे यादव, पृथ्वी पाल रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *